अमरावती, 21 मार्च (वेबवार्ता)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से राज्य को विशेष दर्जे के साथ उद्योगों के लिए प्रोत्साहनों की भी मांग की है। उन्होंने आंध्र प्रदेश को भी ये लाभ पाने वाले अन्य राज्यों के समान प्रोत्साहन देने को कहा है। राज्य विधानसभा में औद्योगिक निवेश पर चर्चा के दौरान नायडू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो दस साल से आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे की बात कर रही थी, अब इससे पीछे क्यों हट रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जहां इससे पीछे हट रही है वहीं अन्य दल इस मांग का समर्थन कर रहे हैं। नायडू की तेलुगूदेशम पार्टी: टीडीपी: पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से अलग हो गई थी। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश एकमात्र राज्य है जिसने पिछले तीन साल के दौरान दो अंकीय 10.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।